फायदे की बात: अपने फोन में जरूर रखें यह सरकारी एंटीवायरस एप, लीक नहीं होगा डाटा
भारत सरकार के 'साइबर स्वच्छता केंद्र' जिसे बोटनेट क्लीनिंग एंड मालवेयर एनालिसिस सेंटर के नाम से भी जाना जाता है ने एक फ्री बॉटनेट डिटेक्शन और रिमूवल टूल्स तैयार किया है। यह एप किसी भी तरह तरह के बॉट एप, मैलवेयर और वायरस को पहचानने में सक्षम है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो फोन के लिए एंटीवायरस एप का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन क्या आपको मालूम है कि भारत सरकार के पास भी अपना एंटीवायरस एप है। भारत सरकार के इस एंटीवायरस एप के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है लेकिन यह एप बड़े ही काम का है। भारत सरकार के 'साइबर स्वच्छता केंद्र' जिसे बोटनेट क्लीनिंग एंड मालवेयर एनालिसिस सेंटर के नाम से भी जाना जाता है ने एक फ्री बॉटनेट डिटेक्शन और रिमूवल टूल्स तैयार किया है। यह एप किसी भी तरह तरह के बॉट एप, मैलवेयर और वायरस को पहचानने में सक्षम है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

इस एप के लिए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, एंटीवायरस बनाने वाली कंपनी और इंडियन कंप्यूटर रिस्पांस टीम (CERT-In) की साझेदारी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘Bot’ एक तरह का मैलवेयर है और इसकी मदद से कोई हैकर आपके फोन का पूरा डाटा कॉपी कर सकता है। इस तरह के मैलवेयर और वायरस को फोन से हटाने और पहचानने के लिए सरकार ने eScan CERT-In Bot Removal एप लॉन्च किया है।

eScan CERT-In Bot Removal एप को आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप आपको किसी गलत और स्पैम वाली साइट पर जाने से रोकेगा। इसके अलावा यह एप आपके फोन को स्कैन करके बता सकता है कि आपके फोन में वायरस या मैलवेर हैं या नहीं।
- Honor 90 Vs Realme 11 Pro+: किसे खरीदना है फायदे का सौदा? कैमरा, डिस्प्ले से लेकर बैटरी तक, जानें सभी फीचर्स
- इसी महीने लॉन्च होंगे ये दमदार फोन, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
- WhatsApp Pay: व्हाट्सएप में आया क्रेडिट कार्ड पेमेंट का भी सपोर्ट, गूगलपे, पेटीएम और फोनपे से होगा मुकाबला
- Remote Fans: खूबसूरत डिजाइन वाले रिमोट कंट्रोल सीलिंग फैन, चालू-बंद करने के लिए बेड से उठने की जरूरत नहीं