चीन के 59 एप पर लगा प्रतिबंध, यहां देखें भारत में चीन की टॉप-10 एप की सूची

Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीTanuja Yadav
Mon, 29 Jun 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Indian government banned 59 Chinese apps. Here are top ten Chinese app in India
chinese apps banned in india - फोटो : ग्राफिक्स- रोहित झा/अमर उजाला

    भारत सरकार ने चीन के स्वामित्व वाली 59 मोबाइल एप को बैन कर चीन को एक बड़ा झटका दिया है, जिसमें टिक-टॉक समेत कई बड़ी कंपनियां हैं। भारत-चीन सीमा विवाद के बाद से ही टिक-टॉक को बंद करने की मांग चल रही थी। आइए जानते हैं कि भारत में चीन की टॉप 10 एप कौन-सी हैं और उनके कितने डाउनलोड्स हैं...

    1. टिक-टॉक

    भारत में इस समय सबसे ज्यादा लोकप्रिय एप टिक-टॉक है। टिक-टॉक एक ऐसी एप है जिसमें छोटे—छोटे वीडियो बनाकर अपलोड किए जाते हैं। ये एप देश में सभी तबके के लोगों के स्मार्टफोन में डाउनलोड मिल जाएगी। यहां तक कि कई बड़ी हस्तियों ने भी इस एप को डाउनलोड किया हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में टिक-टॉक एप के 39 यूजर्स भारत से हैं और इनकी उम्र 16-24 साल के बीच है।

    LIKEE
    LIKEE - फोटो : LIKEE

    लाइकी- Likee

    लाइकी एप भी टिकटॉक और हेलो की तरह एक शॉर्ट वीडियो एप है। भारत में लाइकी के यूजर्स की संख्या आठ करोड़ से अधिक है। इस एप में वीडियो एडिटिंग की भी सुविधा है।

    uc browser
    uc browser

    यूसी ब्राउजर

    यूसी ब्राउजर एक मोबाइल ब्राउजर है। इसे यूसीवेब ने विकसित किया है, जिसका स्वामित्व चीनी कंपनी अलीबाबा के पास है। भारत में गूगल क्रोम के बाद यूसी ब्राउजर टॉप ब्राउजरों में से एक है। भारत में इस एप के भी करोड़ों यूजर्स हैं। भारत की ओर से बैन की गई कंपनियों में इस एप का नाम भी शामिल है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें