Google Photos: गूगल फोटोज में आ गया नया फीचर, इस तरह से कर सकते हैं इस्तेमाल

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 19 Sep 2024 01:21 PM IST
विज्ञापन
google photos gets image flipping feature know the full details
Google Photos - फोटो : Adobe Stock

    स्मार्टफोन में गूगल फोटोज का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, गूगल फोटोज के जिस फीचर का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, आखिरकार वो फीचर गूगल ने रोलआउट कर दिया है। गूगल फोटोज के 'इमेज फ्लिपिंग' फीचर के जरिए यूजर्स को काफी फायदा हो सकता है। इस नए टूल के जरिए यूजर्स आसानी से और जल्दी अपनी फोटो मिरर की तरह होरिजॉन्टिली कर पाएंगे।

    Google Photos
    Google Photos - फोटो : Adobe Stock

    गूगल फोटोज इमेज फ्लिपिंग फीचर के आने के बाद यूजर्स को पहले की तरह थर्ड पार्टी एप की मदद नहीं लेनी होगी। गूगल फोटोज में इमेज फ्लिपिंग फीचर एडिटिंग टूल में एक एक शानदार कदम और बढ़िया फीचर साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजर्स इस फीचर की मदद से अपनी फोटो को बेहतर तरीके से एन्हांस और कस्टमाइज कर पाएंगे।

    Google Photos
    Google Photos - फोटो : Adobe Stock
    • गूगल फोटोज के नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले डिवाइस में गूगल फोटोज एप खोलना होगा।
    • इसके बाद जिस फोटो पर इस फीचर को यूज करना चाहते हैं, उसे खोलें।
    • ऐसा करने के बाद फोटो के ऊपर एडिट का बटन होगा, उस पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद क्रॉप टूल के विकल्प में फ्लिप का ऑप्शन मिलेग।
    • उस विक्लप पर क्लिक करें और फिर इमेज मिरर की तरह होरिजॉन्टिली हो जाएगी।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें