एआई जेनरेटिड फोटो से मुकाबला करेगा गूगल का नया टूल

अमर उजाला

Wed, 18 September 2024

Image Credit : FREEPIK

गूगल ने एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस द्वारा बनाई गई फोटो की पहचान करने के लिए नया टूल लॉन्च किया है।

Image Credit : FREEPIK

गूगल इस साल फरवरी से कंटेंट प्रोवेनेंस एंड ऑथेनटिसिटी (C2PA) का सक्रिय सदस्य है। यह संगठन नई तकनीक के स्टैंडर्ड के विकास के लिए काम करता है।

Image Credit : FREEPIK

एआई द्वारा बनाई गई फोटो का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसी फोटो प्राम्प्ट के जरिए तैयार की जाती है, जो देखने में बिल्कुल असली लगती हैं। 

Image Credit : FREEPIK

डीपफेक इसका एक बड़ा उदाहरण हैं, इसकी वजह से गलत जानकारी सामने आती है। ऐसे में गूगल ने अपने नए टूल को पहले से बेहतर बनाया है।

Image Credit : FREEPIK

गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि यह टूल एआई फोटो को लेबल करने का काम करेगा। इससे एआई फोटो की पहचान हो सकेगी।

Image Credit : FREEPIK

गूगल के मुताबिक, गूगल इमेज, लेंस और सर्कल टू सर्च पर नजर आने वाली फोटो में कंटेंट क्रेडिएंशल में फोटो की जानकारी शामिल होगी।

Image Credit : FREEPIK

यूजर्स फोटो के 'अबाउट दिस इमेज' सेक्शन में जाकर देख सकेंगे कि फोटो को एआई की मदद से बनाया गया है या फोटो को एडिट किया गया  है।

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More