Google ने लॉन्च किए तीन फोटोग्राफी App, जानें इनकी खासियत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Dec 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
Google launched 3 photo apps including Storyboard, Selfissimo and Scrubbies
Google Storyboard, Selfissimo and Scrubbies

    गूगल ने फोटोग्राफी के लिए तीन नए मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं। इनमें फोटो एडिटिंग, फिल्टर और ऑटो फोकस जैसे फीचर मिलेंगे। इनमें एक ऐप ऐसा है जो आपकी फोटो कॉमिक कैरेक्टर में बदल सकता है। इन तीनों ऐप के नाम क्रमशः Storyboard, Selfissimo और Scrubbies हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

    Storyboard
    Storyboard

    Storyboard

    यह ऐप सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है। इसे गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप किसी भी फोटो या वीडियो को कॉमिक कैरेक्टर की तरह बगल देता है। इसमें आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। यह पूरी तरह से वीडियो और फोटो का सेलेक्शन ऑटोमेटिक करता है। हालांकि इस ऐप की साइज 85 एमबी की है।

    Selfissimo
    Selfissimo

    Selfissimo

    यह ऐप iOS और एंड्रॉयड दोनों प्लेटपफॉर्म के लिए है। इसे सेल्फी के शौकीन यूजर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। इस ऐप की अच्छी बात यह है कि इसमें फोटो के लिए आपको क्लिक करने की जरूरत नहीं है। आपको ऐप ओपन करके पोज देना है। हालांकि यह ऐप केवल ब्लैक एंड व्हाइट फोटो ही क्लिक करता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें