काम की खबर: यहां रसोई गैस और पेट्रोल खरीदने पर मिल रहा 50% तक का कैशबैक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 28 Oct 2020 10:14 AM IST
Fyool App Launches With Outstanding Cashback Services 50 percent cashback on gas cylinder and petrol
Fyool APP - फोटो : AMAR UJALA

    यदि आप भी रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के लिए ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। वैसे तो अमेजन और पेटीएम पर भी कई बार कैशबैक ऑफर मिलता है लेकिन अब भारत में एक ऐसा मोबाइल एप लॉन्च हो गया है जो कि जो पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस सिलेंडर पर 50 फीसदी तक का कैशबैक दे रहा है। आइए जानते हैं इस एप के बारे में...

    Fyool APP
    Fyool APP - फोटो : play store

    सबसे पहले आपको बता दें कि इस एप का नाम फ्यूल (fyool) है और इसे दिल्ली के आंत्रप्योनर रौनक शर्मा ने तैयार किया है। fyool एप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप की साइज 9.7एमबी है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत फ्यूल एप को डाउनलोड करने पर पहले पांच सौ यूजर्स को 100 फीसदी कैशबैक दिया जा रहा है।

    Raunak sharma
    Raunak sharma - फोटो : AMAR UJALA

    इसकी लॉन्चिंग पर फाउंडर रौनक शर्मा ने कहा, 'मुझे गर्व है कि फ्यूल एप पूरी तरह से मेक इन इंडिया एप है। हमारा उद्देश्य आम आदमी तक कैशबैक के फायदों को पहुंचाना है। हम मध्यम वर्गीय लोगों पर बोझ को कम करना चाहते हैं। बाजार में ऐसे ढेर सारे एप्स हैं जो कैशबैक प्रदान करते हैं जिन्हें ब्रांडेड आउटलेट्स और शॉपिंग मॉल में भुनाया जा सकता है। हालांकि, हमने इस एप को सामान्य मध्यम वर्ग के व्यक्ति, टूव्हीलर्स यूजर्स तक पहुंचाने के लिए बनाया है, जिन्हें दैनिक आधार पर तेल आदि खरीदने की आवश्यकता रहती है। हम चाहते हैं कि गृहिणियों को भी किराने की वस्तुओं के लिए कैशबैक का उपयोग करके फायदा हो।'

    और पढ़ें...