Google ने बंद किया अपना यह म्यूजिक एप, अब इस एप से करना होगा संतोष

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 24 Oct 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
Google Play Music Begins Shutting Down Users shifted on YouTube Music app
Google Play Music - फोटो : youtube

    गूगल ने अपने गूगल प्ले म्यूजिक (Google Play Music) एप को आखिरकार बंद कर दिया है। कई यूजर्स अब इस एप को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। गूगल प्ले म्यूजिक के दोनों प्लेटफॉर्म एप और साइट ने अब काम करना बंद कर दिया है। गूगल प्ले म्यूजिक को ओपन करने पर यूट्यूब म्यूजिक का सुझाव मिल रहा है।

    बता दें कि इसी साल अगस्त में गूगल ने कहा था कि गूगल प्ले म्यूजिक प्लेटफॉर्म को अक्तूबर 2020 के बाद बंद किया जा रहा है। गूगल प्ले म्यूजिक का वेब वर्जन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जबकि कुछ यूजर्स अभी भी एप का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    गूगल प्ले-म्यूजिक एप के यूजर्स को यूट्यूब म्यूजिक (Youtube Music) पर शिफ्ट किया जा रहा है। खास बात यह है कि यूट्यूब म्यूजिक पर आपको गूगल प्ले-म्यूजिक के सभी कंटेंट मिल जाएंगे यानी यदि आपने प्ले-म्यूजिक पर पहले अपना कोई प्ले-लिस्ट बनाया है तो वह प्ले-लिस्ट आपको यूट्यूब म्यूजिक पर मिल जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यूट्यूब म्यूजिक पर शिफ्ट होने के बाद यूजर्स को इसी एप पर गूगल प्ले-म्यूजिक एप की प्लेलिस्ट, लाइब्रेरी और म्यूजिक मिल जाएंगे। ऐसे में आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। गूगल प्ले-म्यूजिक को अब कोई अपडेट नहीं मिलेगा और दिसंबर 2020 तक सभी यूजर्स को यूट्यूब म्यूजिक पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।

    दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के यूजर्स के लिए गूगल प्ले-म्यूजिक एप को पिछले महीने ही पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, वहीं अक्टूबर के अंत तक इसे ग्लोबली बंद कर दिया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें