Fraud Trading App: इन दो स्टॉक ट्रेडिंग एप को तुरंत करें डिलीट, सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी

भारत में पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन ट्रेडिंग का ट्रेंड बढ़ा है। इसका बड़ा कारण यह है कि ब्रोकर एप कई सारे मार्केट में आ गए हैं जिससे ट्रेडिंग आसान हो गई है, लेकिन इसी बीच साइबर ठग भी इसका फायदा उठा रहे हैं। साइबर ठग रोज नए-नए फर्जी एप्स लॉन्च कर रहे हैं और लोगों को शिकार बना रहे हैं।

अब सरकारी साइबर एजेंसी साइबरदोस्त ने दो फर्जी ट्रेडिंग एप को लेकर चेतावनी दी है। एजेंसी ने KOTAKAVE और KOTAKZER एप को लेकर अलर्ट जारी किया है और कहा है कि इन दोनों एप से दूर रहे हैं।

इन एप्स अनाधिकृत रूप से कोटक महिंद्रा बैंक के लोगो का इस्तेमाल किया है। एजेंसी के मुताबिक इस एप को इंस्टॉल करना आपको आर्थिक नुकसान करा सकता है। तो यदि आपके फोन में भी यह एप इंस्टॉल है तो तुरंत डिलीट करें।
- Foldable iPhone: फोल्डेबल आईफोन का सपना होगा पूरा, इस साल होगी लॉन्चिंग
- ChatGPT: ओपनएआई ला रहा एंटी चीटिंग टूल, तुरंत पकड़ में आ जाएंगे एआई कंटेंट
- रिपोर्ट: भारत में मैलवेयर में 11% और रैनसमवेयर साइबर अटैक में 22% का इजाफा
- फायदे की बात: अपने स्मार्टफोन में जरूर रखें यह सरकारी एंटीवायरस एप, बड़े ही काम का है