Chinese Apps Banned in India: टॉप चाइनीज एप्स जिनपर बैन लगाकर सरकार ने तोड़ी चीन की कमर

भारत सरकार ने पिछले तीन महीने में चीन पर तीन सर्जिकल स्ट्राइक की है। भारत सरकार ने राष्ट्र की सुरक्षा के लिहाज से पहले 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाया, उसके बाद 47 एप्स पर और अब 118 चाइनीज मोबाइल एप्स पर सरकार ने बैन लगा दिया है। खास बात यह है कि ताजा बैन होने वाले एप्स की लिस्ट टिकटॉक के बाद भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय एप पबजी का भी नाम है। आइए उन पांच चाइनीज एप्स के बारे में जानते हैं जिन पर बैन लगाकर भारत सरकार ने चीन की कमर तोड़ दी है।

टिकटॉक और हेलो
भारत सरकार ने पहली डिजिटल स्ट्राइक में देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले एप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया था। टिक-टॉक' एक सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन है जिसके जरिए स्मार्टफोन यूजर छोटे-छोटे वीडियो (15 सेकेंड तक के) बना और शेयर कर सकते हैं। 'बाइट डान्स' इसके स्वामित्व वाली कंपनी है जिसने चीन में सितंबर, 2016 में 'टिक-टॉक' लॉन्च किया था। साल 2018 में 'टिक-टॉक' की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ी। भारत में टिकटॉक की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पूरी दुनिया में टिक-टॉक एप के 39 फीसदी यूजर्स भारत से थे। हेलो एप भी बाइटडांस के स्वामित्व का ही एप था। भारत में हेलो के यूजर्स की संख्या 40 लाख से अधिक थी।

लाइकी- Likee
लाइकी एप भी टिकटॉक और हेलो की तरह एक शॉर्ट वीडियो एप था जिसे सरकार ने पहली डिजिटल स्ट्राइक में बैन कर दिया था। भारत में लाइकी के यूजर्स की संख्या आठ करोड़ से अधिक थी। इस एप में वीडियो एडिटिंग जैसे फीचर्स थे। लाइकी सिंगापुर की कंपनी बिगो टेक्नोलॉजी का एप था।
- Chinese Apps Ban: PUBG समेत 118 एप्स पर लगा बैन, विवादों से रहा है पुराना नाता, देखें सभी एप्स के नाम
- Facebook की नई पॉलिसी, कानूनी दिक्कत होने पर किसी भी पोस्ट को करेगा डिलीट
- ये हैं टॉप 4G VoLTE सुविधा वाले फीचर फोन, कीमत है 1500 रुपये से शुरू
- WhatsApp में जुड़ने वाले हैं नए फीचर्स, वीडियो कॉलिंग से मैसेज तक में होंगे ये बड़े बदलाव