एंड्रॉयड और आईफोन के लिए आठ बेस्ट फोटो एडिटिंग एप्स

अक्सर ऐसा होता है कि मोबाइल से फोटोग्राफी करते वक्त कम रोशनी या फिर इफेक्ट की कमी के कारण तस्वीर साफ नहीं आती है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपके लिए फोटो एडिटिंग के कुछ खास एप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप अपनी तस्वीरों को शानदार और आकर्षक बना सकेंगे। तो आइए इन फोटो एडिटिंग एप्स पर डालते हैं एक नजर...

Snapseed एप
अगर आप अपनी फोटो को आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो आप गूगल के इस एप का उपयोग कर सकते है। आपको इस एप में एक्सपोजर और कलर टूल का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही आप इस एप के जरिए अपनी तस्वीर को एचडीआर, विंटेज और मॉर्डन लुक दे सकते है। वहीं, यह एप गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर पर उपलब्ध है।

Lightroom एप
लाइटरूम मोबाइल एप शानदार फोटो एडिटिंग एप्स में शुमार है। आप इस एप के जरिए अपनी क्लिक की गई तस्वीर को काफी आकर्षक बना सकेंगे। वहीं, यह एप गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर पर उपलब्ध है। हालांकि, आपको इस एप के अन्य फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए चार्ज देना होगा।