फेसबुक Messenger Rooms हुआ लाइव, अब एक साथ करें 50 लोगों के साथ वीडियो कॉलिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 16 May 2020 10:51 AM IST
सार
विज्ञापन
Facebook Messenger Rooms live globaly with free video calls for up to 50 people
Messenger Rooms - फोटो : facebook

    विस्तार

    फेसबुक ने मैसेंजर रूम्स फीचर को लाइव कर दिया है। अब कोई भी फेसबुक मैसेंजर से एक साथ 50 लोगों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकता है, हालांकि फेसबुक ने मैसेंजर में इस फीचर को पिछले महीने की लॉन्च किया था लेकिन अब इसे सभी के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। खास बात यह है कि मैसेंजर रूम वीडियो कॉलिंग में कोई भी सिर्फ एक इनवाइट लिंक के जरिए शामिल हो सकता है, भले ही वह फेसबुक ना इस्तेमाल करता हो।

    मैसेंजर रूम में भी जूम की तरह फीचर्स दिए गए हैं। फेसबुक मैसेंजर रूम में आग्युमेंट रियलिटी (AR) इफेक्ट्स भी मिलेंगे। इसके अलावा क्रियेटर के पास इस बात का विकल्प होगा कि वह रूम को किसे दिखाना और ज्वाइन करवाना चाहता है। इसके बाद वह किसी कोई भी किसी भी वक्त रूम से रिमूव कर सकेगा।

    विज्ञापन

    अब रूम बनाने की बात करें तो जिस तरह आप फेसबुक मैसेंजर पर ग्रुप बनाते हैं, उसी तरह आप रूम भी बना सकेंगे। यदि आप फेसबुक मैसेंजर में रूम बनाकर लोगों से वीडियो कॉलिंग करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने फोन में फेसबुक मैसेंजर एप डाउनलोड करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके बाद चैटिंग में जाएं। लॉगिन करने के बाद आपको नीचे की ओर people का विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करते ही आपको सबसे ऊपर Creat a Room दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप रूम बना सकते हैं।

    फेसबुक अपने रूम फीचर को व्हाट्सएप के डेस्कटॉप में शॉर्टकट बटन के रूम देने की तैयारी कर रहा है जिसके बाद व्हाट्सएप वेब में एक क्लिक के बाद यूजर्स मैसेंजर रूम में पहुंच जाएंगे और वहां से वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे, हालांकि फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग हो रही है। बता दें कि फेसबुक ने हाल ही में व्हाट्सएप में वीडियो कॉलिंग की सीमा को बढ़ाकर आठ कर दिया है जिसके बाद व्हाट्सएप पर भी एक साथ आठ लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें