लॉकडाउन में आपके अकेलापन को दूर कर सकते हैं ये पांच AR एप्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 15 May 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Best 5 augmented reality apps kill your boredom during lockdown know all about in hindi
APPS - फोटो : amar ujala

    भारत में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लगा है। इसके चलते सभी लोग अपने घरों में हैं और ऐसे में दोस्तों से नहीं मिल पा रहे हैं। यही वजह है कि लोगों को अब घर में अकेलापन और बोरियत महसूस हो रही है। अगर ऐसे में आप भी अकेलापन या फिर बोरियत महसूस कर रहे हैं। तो आज हम आपको कुछ खास और चुनिंदा AR एप्स के बारे में बताएंगे, जिनसे आपका अकेलापन दूर हो जाएगा। आइए डालते हैं इन एप्स पर एक नजर...

    APPS
    APPS - फोटो : PLAY STORE

    BBC Civilisations AR एप

    अगर आप प्राचीन संस्कृतियों और सभ्यताओं में रुचि रखते हैं, तो यह एप आपके लिए है। यह एप एआर तकनीक का इस्तेमाल कर आपके लिविंग रूम को पूरी तरह से संग्रहालय में बदल देगा। साथ ही आपको इस एप के जरिए ऐतिहासिक कलाकृतियां देखने को मिलेगी। इसके अलावा आप इस के जरिए अलग-अलग सभ्यताओं के इतिहास की जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। वहीं, इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    APPS
    APPS - फोटो : PLAY STORE

    Ink hunter एप

    आज के दौर युवा टैटू बनवाना बहुत पसंद करते हैं। जाहिर है कि आप भी टैटू बनवाना चाहते होंगे। तो ऐसे में आप इंक हंटर मोबाइल एप का उपयोग कर सकते हैं। यह एप आपको कई सारे टैटू के डिजाइन दिखाएगा। साथ ही एआर तकनीक के जरिए यह भी बताएगा कि टैटू आपके शरीर के कौन-से हिस्से पर बेहतर दिखेगा। वहीं, इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें