छात्रों के लिए बहुत काम के हैं ये 4 मोबाइल एप, होमवर्क समेत कई काम होंगे चुटकियों में

विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कई एप इंटरनेट पर मुफ्त में उपलब्ध हैं। आज के समय में अधिकतर काम स्मार्टफोन्स और इंटरनेट के जरिए हो रहे हैं, तो फिर भला पढ़ाई क्यों न हो? कितना अच्छा हो, यदि स्कूल व कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद करने के लिए किसी एप का साथ मिल जाए? गूगल प्ले स्टोर पर कुछ ऐसे एप हैं, जो पढ़ाई में मददगार हैं।

Istudiez Pro – Legendary Planner-
डे प्लान के लिए यह सबसे विश्वसनीय और बेहतर एप माना गया है। इसमें विद्यार्थी शेड्यूल ऑर्गेनाइज कर सकते हैं। साथ ही अपना होमवर्क फॉलो करने से लेकर ऑनलाइन क्लासेज और पेंडिंग पड़े असाइनमेंट तक देख सकते हैं।

MyHomework Student Planner ः
इससे विद्यार्थी स्कूल के शेड्यूल से लेकर क्लासवर्क और होमवर्क तक का रिकॉर्ड रख सकते हैं। इसके साथ ही इसमें टेस्ट और एग्जाम से संबंधित रिमाइंडर भी लगाया जा सकता है। यह एप एंड्रॉयड आईओइस और विंडोज के लिए मुफ्त है।