Indian Railway IRCTC: टिकट बुक करते समय 35 पैसे में ले सकते हैं 10 लाख तक का बीमा, पॉलिसी के बारे में यहां जानें सबकुछ

एक जगह से दूसरे स्थान पर जाने के लिए हम कई तरह के वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब हमें ज्यादा दूरी का सफर तय करना होता है, तो फिर लोग भारतीय रेल में सफर करना ज्यादा बेहतर समझते हैं। रेल में सफर करने के अपने कई फायदे हैं। घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक करवाया जा सकता है, अपनी पसंद की सीट चुन सकते हैं, सफर के दौरान स्वादिष्ट खानपान का स्वाद ले सकते हैं, शौचालय की सुविधा होती है और सबसे खास बात की समय पर सफर तय हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके सफर के लिए भारतीय रेलवे आपको 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर भी देता है? शायद नहीं, लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर आप कैसे इस बीमा कवर को ले सकते हैं।तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

क्या है ये बीमा कवर?
दरअसल, भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी रेल से यात्रा करने वाले लोगों को महज 35 पैसे के लगभग शून्य प्रीमियम पर 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर प्रदान कर रहा है। ऐसे में ये यात्रियों के लिए सबसे सस्ता और सबसे अच्छा बीमा कवर हो सकता है।

कैसे करें?
जब आप आईआरसीटीसी के जरिए अपनी ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो वहां आपको यात्रा बीमा का विकल्प मिलेगा। आप अगर इस विकल्प को चुनते हैं, तो आपको ये बीमा कवर दिया जाएगा। वहीं, एक पीएनआर के जरिए जितने भी यात्रियों के टिकट बुक किए जाएंगे, ये उन सभी यात्रियों पर लागू होगा।