Pan Card Correction: पैन कार्ड में हो गई है कोई गलती, तो ये रहा घर बैठे सुधारने का सरल तरीका

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Sat, 27 Nov 2021 11:19 AM IST
how to correct Pan Card Correction in online
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

    हमारे पास जितने भी दस्तावेज होते हैं, उनमें पैन कार्ड काफी जरूरी डॉक्यूमेंट होता है। आयकर रिटर्न भरना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर लोन लेना हो आदि। इन सभी कामों में पैन कार्ड की बेहद जरूरत पड़ती है। ऐसे में पैन कार्ड का हर किसी के पास होना अनिवार्य हो जाता है और इसकी जरूरत भी साफ झलकती है। वहीं, पास में पैन कार्ड होना ही काफी नहीं होता है, बल्कि उसमें दी गई जानकारियां भी सभी तरह से सही हो। दरअसल, अमूमन देखने को मिलता है कि पैन कार्ड बनवाते समय कई लोगों के पैन कार्ड में गलतियां हो जाती हैं। ऐसे में वो इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि आखिर ये गलतियां कैसे ठीक होगी? अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो चलिए आपको एक आसान से प्रोसेस के बारे में बताते हैं जिससे आप पैन कार्ड की गलितियों को सुधार सकते हैं।तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

    ये रहा तरीका:-

    स्टेप 1

    आपको करना ये है कि सबस पहले आपको NSDL की आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाना है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी वेबसाइट के जरिए आप घर बैठे अपने पैन कार्ड की गलतियों को सही करवा पाएंगे।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    स्टेप 2

    वेबसाइट पर जाने के बाद यहां एप्लिकेशन टाइप पर जाना है, और वहां दिए गए विकल्प Changes or Correction in existing PAN Data/Reprint of PAN Card पर क्लिक करना है।

    और पढ़ें...