बात काम की: घर बैठे मिनटों में बनवाएं पासपोर्ट, ये रहा ऑनलाइन अप्लाई करने का सरल तरीका

अगर कहा जाए कि हमारे दस्तावेज हमारी जिंदगी का एक हिस्सा हैं, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा क्योंकि हमें अपने ज्यादातर कामों के लिए इनकी जरूरत पड़ती है। फिर चाहे वो हमारा पैन कार्ड हो या फिर हमारा आधार कार्ड आदि। ऐसा ही एक दस्तावेज और है जिसकी हमें काफी जरूरत होती है और वो है हमारा पासपोर्ट। विदेश यात्रा करने के लिए ये सबसे जरूरी दस्तावेज है, इसके बिना आपका वीजा नहीं लगता है और फिर आप विदेशी यात्रा नहीं कर पाते हैं। दूसरी तरफ लोग पासपोर्ट बनवाना तो चाहते हैं लेकिन दफ्तरों के चक्कर काटने से बचना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर बैठे पासपोर्ट बनवा सकते हैं और इसके लिए आपको बस एक बार ही पासपोर्ट दफ्तर जाना पड़ता है। ऐसे में अब पासपोर्ट बनवाना काफी आसान हो गया है।तो चलिए जानते हैं ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने के तरीके के बारे में...

ये रहा प्रोसेस:-
स्टेप 1
सबसे पहले आपको पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट https://www.passportindia.gov.in/ पर जाना है, और यहां खुद का नाम, नंबर की मदद से रजिस्टर करना है।इसके बाद आपको आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि, और नजदीकी पासपोर्ट दफ्तर के बारे में जानकारी देनी है। फिर आपको पासपोर्ट सेव वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

स्टेप 2
इसके बाद आगे बढ़ते हुए आपको Apply for Fresh Passport/Reissue of Passport वाले विकल्प पर क्लिक करना है और फिर Click Here To Fill वाले विकल्प भी क्लिक करना है।