LPG Connection: लेना चाहते हैं सब्सिडी? तो इस सरल तरीके से कराएं एलपीजी कनेक्शन को आधार से लिंक

एक समय था, जब लोग खाना लकड़ी के चूल्हे पर पर बनाते थे। हालांकि, कई जगहों पर ये अब भी है, लेकिन ज्यादातर जगहों पर इस चूल्हे की जगह एलपीजी गैस ले चुकी है। शहर ही नहीं बल्कि दूर-दराज के गांवों में भी आपको आसानी से एलपीजी गैस कनेक्शन देखने को मिल जाएगा। गैस आने से काफी सुविधा हुई है और बिना किसी परेशानी के जल्दी खाना बन जाता है। वहीं, एलपीजी कनेक्शन पर सब्सिडी भी मिलती है, लेकिन अगर आपने अब तक ये नहीं ली है तो इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड से अपने एलपीजी कनेक्शन को लिंक करवाना होगा। अगर आप ये सोच रहे हैं कि इसके लिए आपको गैस दफ्तर के चक्कर काटने पड़ेंगे, तो ऐसा नहीं है क्योंकि ऑफलाइन के अलावा ये काम आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से भी कर सकते हैं।तो चलिए आपको इसके आसान से तरीके के बारे में बताते हैं...

ये रहा तरीका:-
स्टेप 1
सबसे पहले आपको यूआईडीएआई के रेजिडेंट सेल्फ सीडिंग के बेस पेज पर विजिट करना है। जहां आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी और आपको ये देनी हैं।

स्टेप 2
इसके बाद आपको एलपीजी विकल्प चुनना है और अपने गैस कनेक्शन के मुताबिक स्कीम का नाम डालें। उदाहरण के लिए भारत गैस के लिए बीपीसीएल और इंडेन के लिए आईओसीएल। इसके बाद अपने गैसे डिस्ट्रीब्यूटर का नाम चुन लें।
- Fake App: अगर किसी ऐप में नजर आ रही हैं ये चार गलतियां, तो तुरंत कर दें अनइंस्टॉल, नहीं तो बैंक खाता हो सकता है खाली
- Aadhaar Card: किसी व्यक्ति की मुत्यु के बाद आधार कार्ड का क्या करें? यहां जानें क्या कहता है नियम
- Aadhaar Card Photo Update: आधार कार्ड की धुंधली फोटो की जगह लगाएं नई तस्वीर, ये रहा सरल तरीका
- Aadhaar Card: हो सकता है आधार का गलत इस्तेमाल, इस सरल तरीके से करें पता कहां-कहां हुआ है उपयोग