Aadhaar Card: हो सकता है आधार का गलत इस्तेमाल, इस सरल तरीके से करें पता कहां-कहां हुआ है उपयोग

आधार कार्ड जब सामने आया था, तब से लेकर अब तक इसकी उपयोगिता काफी बढ़ गई है। हर एक चीज के लिए आधार जरूरी हो गया है। स्कूल में दाखिला लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो या फिर सरकारी या गैर सरकारी सेवाओं का लाभ लेना हो। हर एक चीज के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। आधार की जरूरत को इस बात से भी समझा जा सकता है कि इसके कई धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ चुके हैं। कई तरीकों से लोग इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में कई बार हमें ये चीज पता ही नहीं चल पाती है। आप अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल कई जगहों पर करते हैं, ऐसे में हो सकता है कि कहीं आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है? इसलिए अगर आपके साथ भी ओटीपी को लेकर ऐसा हो रहा है, तो हम आपको एक तरीका बताने जा रहे हैं जो शायद आपकी मदद कर पाए।तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

ये है प्रोसेस:-
स्टेप 1
सबसे पहले आपको आधार की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना है। यहां से आप जान पाएंगे कि आपका आधार कहां इस्तेमाल हो रहा है।

स्टेप 2
अब आपको यहां 'आधार सर्विसेज' वाले विकल्प को चुनना है। इसके बाद आपको 'आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री' पर क्लिक करना है।
- Indian Railway IRCTC: टिकट बुक करते समय 35 पैसे में ले सकते हैं 10 लाख तक का बीमा, पॉलिसी के बारे में यहां जानें सबकुछ
- Pan Card Correction: पैन कार्ड में हो गई है कोई गलती, तो ये रहा घर बैठे सुधारने का सरल तरीका
- जानना जरूरी: अगर भूल गए हैं आधार एनरोलमेंट नंबर, तो ये आसान तरीका करेगा आपकी मदद
- बात काम की: घर बैठे मिनटों में बनवाएं पासपोर्ट, ये रहा ऑनलाइन अप्लाई करने का सरल तरीका