Fake App: अगर किसी ऐप में नजर आ रही हैं ये चार गलतियां, तो तुरंत कर दें अनइंस्टॉल, नहीं तो बैंक खाता हो सकता है खाली

आजकल हर किसी के हाथ में आपको स्मार्टफोन नजर आ जाएगा। घर पर काम करने वाले शख्स से लेकर दफ्तर जाने वाले लोगों तक, हर किसी के पास मोबाइल फोन होता है। मोबाइल पर लोग कई तरह के काम करते हैं, जिसमें से एक काम है ऑनलाइन बैंकिंग करना। लोग अपने पैसों की ट्रांजैक्शन भी मोबाइल के जरिए ही करते हैं। ऐसे में एक-दूसरे को पैसे भेजना काफी आसान हो गया है, लेकिन इन सबके बीच साइबर फ्रॉड का खतरा भी काफी बढ़ा है। आए दिन इस तरह के मामले सामने आते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि हम अपने मोबाइल फोन में किन फर्जी ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं, इस बात को जाना जाए क्योंकि इन फर्जी ऐप के जरिए भी आपका बैंक खाता पूरा खाली हो सकता है। तो चलिए हम आपको कुछ बातें बताते हैं, जिनका ध्यान आपको कोई ऐप डाउनलोड करने से पहला रखना है।तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

बैटरी जल्दी खत्म हो रही है
अगर किसी ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद आपकी फोन की बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म हो रही है, तो ये ऐप सही नहीं हो सकता है। वहीं, बैटरी बार-बार या थोड़ी-थोड़ी देर में कम होने लगती है तो फिर हो सकता है कि मोबाइल में वायरस आ गया हो।

रेटिंग पर ध्यान दें
ऐप डाउनलोड करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि इस ऐप को कितने लोगों ने डाउनलोड किया है यानी कितनी बार डाउनलोड किया है। वहीं, लोग ऐप को लेकर अपना अनुभव भी साझा करते हैं। इसको देखकर ही ऐप डाउनलोड करें।
- Aadhaar Card: किसी व्यक्ति की मुत्यु के बाद आधार कार्ड का क्या करें? यहां जानें क्या कहता है नियम
- Aadhaar Card: हो सकता है आधार का गलत इस्तेमाल, इस सरल तरीके से करें पता कहां-कहां हुआ है उपयोग
- VI Recharge Plan: इन बेस्ट रिचार्ज प्लान से मिलेगा बंपर डाटा और अनलिमिटेड काॅलिंग, जानिए इनके बारे में
- Indian Railway IRCTC: टिकट बुक करते समय 35 पैसे में ले सकते हैं 10 लाख तक का बीमा, पॉलिसी के बारे में यहां जानें सबकुछ