Gmail Trick: आपका मेल रिसीवर ने पढ़ा या नहीं? इस आसान ट्रिक से मिनटों में करें पता

ज्योति मेहरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योति मेहरा
Tue, 18 Jan 2022 12:14 PM IST
Gmail Trick track whether the receiver has read your mail or not step by step process
आपका मेल रिसीवर ने पढ़ा या नहीं ऐसे करें चेक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

    आज के समय में अधिकतर लोगों को किसी भी काम के लिए मेल करने की आवश्यकता होती है। वहीं कई बार हम किसी को मेल करते हैं तो हमें उस मेल के जवाब का इंतजार रहता है। बहुत समय बात भी जवाब नहीं आता तो हमारे मन में ये सवाल आता है कि, क्या सामने वाले ने मेल देखा भी या नहीं? लेकिन दुर्भाग्य ये है कि मेल में ऐसी सुविधा नहीं दी गई है, जिससे पता चल सके कि सामने वाले ने मेल पढ़ा है या नहीं। लेकिन खुशी की बात ये है कि अब आपकी ये समस्या दूर हो सकती है। आज हम आपको ऐसी ट्रिक बनाने जा रहे हैं जिससे आप ये चेक कर सकते हैं कि आपका मेल किस समय, किस दिन और कितनी बार देखा गया है। ऐसा करना बेहद आसान है, इसके लिए आपको बस निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है और आप आसानी से अपना काम कर सकते हैं।

    आपका मेल रिसीवर ने पढ़ा या नहीं ऐसे करें चेक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    आपका मेल रिसीवर ने पढ़ा या नहीं ऐसे करें चेक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

    इसके लिए आपको गूगल पर मेलट्रैक एक्सटेंशन का इस्तेमाल करना होगा। ऐसा करने के लिए गूगल पर मेलट्रैक एक्सटेंशन टाइप करके सर्च करें। वेबसाइट ओपन होने पर Add to Chrome पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपसे गूगल अकाउंट जोड़ने के लिए कहा जाएगा। ईमेल आईडी टाइप करके जोड़ते समय आपसे मेलट्रैक ईमेल का एक्सेस मांगा जाएगा। यहां आप Allow बटन पर क्लिक करें। ऐसा करने पर आप आसानी से अपने सभी भेजे गए मेल ट्रैक कर सकते हैं।

    आपका मेल रिसीवर ने पढ़ा या नहीं ऐसे करें चेक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    आपका मेल रिसीवर ने पढ़ा या नहीं ऐसे करें चेक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

    अब इसे एक्टिवेट करने के लिए फोन में जीमेल खोलना है और नया मेल कंपोज करना है। मेल लिखने के बाद उसे भेजने से पहले, सेंड बटन के पास बने तीन डॉट वाले आइकन पर क्लिक करें।

    और पढ़ें...