iphone Whatsapp Tips: एक आईफोन में चलाना चाहते हैं दो व्हाट्सएप अकाउंट? अपनाएं ये आसान तरीका

ज्योति मेहरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योति मेहरा
Mon, 17 Jan 2022 06:20 PM IST
iphone Whatsapp Tips how to use two whatsapp accounts in one iphone know the trick
एक आईफोन में कैसे चला सकते है दो व्हाट्सऐप अकाउंट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

    आज लगभग सभी मोबाइल फोन आपको डुअल-सिम सपोर्ट के साथ एक ही फोन में दो अलग-अलग नंबर का उपयोग करने की अनुमति देते हैं। इससे लोगों को काफी मदद मिलती है। वहीं दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप की उपयोगिता भी लोगों के जीवन में काफी बढ़ गई है। ऐसे में कई बार लोगों को दो नंबर से दो अलग-अलग व्हाट्सएप चलाने की भी जरूरत पड़ती है, लेकिन व्हाट्सएप इसकी अनुमती नहीं देता है। ऐसे में अधिकांश एंड्रॉयड यूजर्स ऐप क्लोनिंग फीचर या थर्ड-पार्टी ऐप का इस्तेमाल करके 'डुअल व्हाट्सएप' का लुत्फ उठा लेते हैं, लेकिन आईफोन यूजर्स के लिए ऐसा कोई भी फीचर उपलब्ध नहीं है। इसके चलते आईफोन यूजर्स एक ही फोन में दो व्हाट्सएप नहीं चला पाते। हालांकि ऐसा मुमकिन है। अगर आप भी एक आईफोन यूजर हैं और आपको दो व्हाट्सएप चलाने की आवश्यकता पड़ती है, तो आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऐसा कर सकते हैं।

    एक आईफोन में कैसे चला सकते है दो व्हाट्सऐप अकाउंट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    एक आईफोन में कैसे चला सकते है दो व्हाट्सऐप अकाउंट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

    व्हाट्सएप के सिबलिंग ऐप, व्हाट्सएप बिजनेस की मदद से आप एक ही आईफोन पर दो व्हाट्सएप अकाउंट का उपयोग कर सकते हैं। व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप में कुछ और फीचर्स हैं, जो इसे बिजनेस मालिकों के लिए उपयुक्त बनाती हैं।

    एक आईफोन में कैसे चला सकते है दो व्हाट्सऐप अकाउंट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    एक आईफोन में कैसे चला सकते है दो व्हाट्सऐप अकाउंट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

    इसके लिए सबसे पहले अपने आईफोन में ऐप स्टोर ओपन करना होगा। अब WhatsApp Business सर्च करके ऐप को इंस्टॉल कर लें। इंस्टॉल होने के बाद Agree & Continue पर टैप करें। अब नई विंडो में आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे।

    और पढ़ें...