Microsoft New Feature: इस तरह से आपका मोबाइल भी बन जाएगा वॉकी टॉकी, माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया शानदार फीचर

आधुनिकीकरण और डिजिटली कम्युनिकेशन के दौर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जा रहे विंडो(माइक्रोसॉफ्ट) अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर अपने फीचर का अपडेट देता रहा है। माइक्रोसॉफ्ट टीम्स ने अपने नए वॉकी टॉकी फीचर को आम तौर पर अपने सभी यूजर्स के लिए रोल आउट करा दिया है। टेक दुनिया की ओर रूख करें तो पुश टू टॉक फीचर को दो साल पहले दुनिया के सामने पेश किया गया था। विंडो के पुश टू टॉक फीचर को खासतौर पर कोरोना काल के पीक टाइम पर फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए ऑन-फील्ड आसानी से कम्यूनिकेशन करने के लिए तैयार किया गया था। यूजर्स अपने हिसाब से ऐप को अब एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस दोनों पर एक्सेस कर सकते हैं। वॉकी टॉकी ऐप एक पुश-टू-टॉक कम्युनिकेशन फीचर है, जो यूजर्स को चैनल के माध्यम से अपनी टीम से जुड़ने की अनुमति देती है। ये एक भारी रेडियो ले जाने की जरूरत को खत्म करता है।

डिजिटल वॉकी-टॉकी फंक्शन को लागू करने के लिए कंपनी ने ज़ेबरा मोबाइल डिवाइस के साथ मिलकर काम किया है। दरअसल, दूसरे आउटसाइडर चैनल के अंदर के लोगों के साथ तब तक बातचीत नहीं की जा सकती जब तक उन्हें ड्रेग नहीं किया जाता या फिर परमिशन नहीं दी जाती।

वॉकी टॉकी फीचर के अलावा भी ईसी-सीरीज़, टीसी-सीरीज़ और स्कैनिंग डिवाइस एमसी-सीरीज में अब माइक्रोसॉफ्ट टीम्स की पुश-टू-टॉक फीचर शामिल होने जा रहे हैं। तीनों मोबाइल डिवाइस एक-एक डेडिकेटेड, रेडियो वॉकी टॉकी में एक बिल्ट-इन बटन के साथ आते हैं, जिसे बोलते समय प्रेस करना होता है। इससे आवाज रिकॉर्ड हो जाती है फिर रिसीवर को सेंड हो जाती है।