बारिश के मौसम में खरीद सकते हैं ये 5 वाटरप्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर

बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में हम किसी भी कीमत पर बारिश का मजा किरकिरा होने नहीं देना चाहते हैं। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें म्यूजिक के साथ बारिश में या स्विमिंग पुल में नहना पसंद होगा। ऐसे में आज हम आपके लिए 5 ऐसे ब्लूटूथ स्पीकर्स लेकर आए हैं जो वाटरप्रूफ हैं और उनकी कीमत 1,000 रुपये से कम है। इन सभी स्पीकर्स को आप स्नैपडील, अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी साइट से खरीद सकते हैं।

klassy वाटरप्रूफ वायरलेस स्पीकर
इस स्पीकर की कीमत सिर्फ 440 रुपये है। इसमें यूएसबी चार्जिंग के साथ 4.1 ब्लूटूथ मिलेगा और इसमें 3600 एमएएच की बैटरी है। इसके साथ 1 महीने की वारंटी मिलेगी।

ZEVORA
इस स्पीकर्स की कीमत 399 रुपये है और इसमें ब्लूटूथ 4.0 मिलेगा। इसका बैटरी बैकअप 5 घंटे तक का है। इसमें आप मेमोरी कार्ड भी लगाकर गाने सुन सकते हैं।