Instagram अकाउंट भी अब ब्लू टिक के साथ होगा वेरिफाई, ऐसे करना होगा अप्लाई

सोशल मीडिया में ब्लू बैगैज (ब्लू टिक) बड़ा मायने रखता है। ब्लू टिक की सुविधा अभी तक केवल फेसबुक और ट्विटर तक ही सीमित थी लेकिन फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम भी अब यह सुविधा देने वाला है। इंस्टाग्राम के यूजर्स भी अब अपना अकाउंट ब्लू टिक के साथ वेरिफाई करा सकेंगे। इसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से हुई है। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी इंस्टाग्राम ऑस्ट्रेलिया में इसकी टेस्टिंग कर रही है।
इंस्टाग्राम के इस फीचर का पता बुधवार को उस वक्त चला जब एक यूजर को आईओएस ऐप पर अकाउंट वेरिफाई के लिए आवेदन करने का विकल्प मिलेगा। इंस्टाग्राम ने कहा कि इस फीचर को प्लेटफॉर्म पर पारदर्शिता और फेक अकाउंट्स को रोकने के लिए लॉन्च किया गया है।
फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के इंस्टाग्राम यूजर्स ऐप की सेटिंग्स में जाकर ब्लू टिक के लिए आवेदन कर सकते हैं, हालांकि फिलहाल यह फीचर आईफोन यूजर्स के लिए है। अगले सप्ताह तक इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी जारी कर दिया जाएगा। शुरुआती दौर में जस्टिन बीबर,किम कर्दशियां और क्रिस हेम्सवर्थ जैसे स्टार्स के अकाउंट ब्लू टिक के साथ वेरिफाई हो गए हैं।
अकाउंट को ब्लू टिक के साथ वेरिफाई कराने के लिए यूजर्स को अपनी पहचान का सबूत देना होगा। इसके अलावा यूजरनेम, पूरा नाम और फोटो देनी होगी। आवदेन के कुछ दिनों के बाद वेरिफिकेशन करके इंस्टाग्राम यूजर्स को सूचित करेगी।