तो इस तरह रेडमी 4 से बेहतर विकल्प है Redmi Y1

शाओमी ने भारत में फिर अपने दो नए बजट स्मार्टफोन Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite लॉन्च किए हैं। इन दोनों फोन की कीमत क्रमश 8,999 रुपये और 6,999 रुपये है। इन दोनों फोन में रेडमी 4 वाला प्रोसेसर और फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। ऐसे में सवाल यह है कि एक ही कीमत में मिलने वाले ये तीनों फोन एक-दूसरे से अलग कैसे हैं? आइए जानते हैं।

Xiaomi Redmi Y1
सबसे पहले शाओमी रेडमी वाय1 की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, MIUI 9 सॉफ्टवेयर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज, डुअल नैनो सिम स्लॉट (2 सिम, 1 मेमोरी कार्ड), बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4G VoLTE, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3080mAh की बैटरी है। इस फोन के 3 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है।

Xiaomi Redmi Y1 Lite
Redmi Y1 Lite में भी 5.5 इंच की डिस्प्ले, MIUI 9 सॉफ्टवेयर, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, डुअल नैनो सिम स्लॉट (2 सिम, 1 मेमोरी कार्ड), 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3080mAh की बैटरी है। इस फोन की कीमत 6,999 रुपये है।