गेम के शौकीनों के लिए लॉन्च हुआ Razer Phone, जानें खासियत और कीमत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Nov 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
Razer Phone Gaming Smartphone Launched, Know Price and Specifications
Razer Phone

    अगर आप भी गेम खेलने के शौकीन हैं और कंप्यूटर पर खेलते-खेलते थक गए हैं तो आपके लिए ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है जिस पर आप जमकर मनचाहे गेम खेल सकते हैं। गेमिंग लैपटॉप बनाने वाली कंपनी रेजर ने अपना पहला गेमिंग स्मार्टफोन Razer Phone पेश किया है। तो आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की खासियत।

    Razer Phone की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Razer Phone
    Razer Phone

    इस फोन में 5.7 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है यानी गेम खेलते वक्त आपको डिस्प्ले के अटकने जैसी समस्या नहीं आने वाली है। इसके अलावा फोन में 8 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में फ्रंट की ओर दमदार डॉल्बी एटम स्पीकर और 4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्जिंग 4+ को सपोर्ट करती है। फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 है लेकिन इसमें 8.0 ओरियो अपडेट भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः बिना नंबर बताए ऐसे करें व्हाट्सऐप पर किसी को भी मैसेज

    वहीं फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन की कीमत $699 यानी करीब 45,000 रुपये होगी और इसकी बिक्री अगले महीने शुरू होगी, हालांकि यह फोन भारत में कब आएगा इसकी कोई जानकारी फिलहाल नहीं है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 4.2, NFC, 4G और 3G है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें