शाओमी के दो सस्ते स्मार्टफोन को खरीदने का आज है शानदार मौका

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 27 Sep 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 6 and Redmi 5A Flash Sales Today at via flipkart and mi.com
Xiaomi Redmi 6

    यदि आपको भी शाओमी के स्मार्टफोन पसंद हैं और आप फोन को खरीदने के लिए किसी फ्लैश सेल का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। शाओमी के रेडमी 6 और रेडमी 5ए को आज यानि 27 सितंबर को खरीदने का शानदार मौका है। इनमें से रेडमी 6 की सेल आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और एमआई डॉट कॉम से होगी, जबकि रेडीमी 5ए को सिर्फ एमआई डॉट कॉम से ही खरीदा जा सकता है। बता दें कि इसी महीने रेडमी 6 को रेडमी 6ए और रेडमी 6 प्रो के साथ लांच किया गया है।

    Xiaomi Redmi 6
    Xiaomi Redmi 6

    शाओमी रेडमी 6 की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो रेडमी 6 में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 है। इसके अलावा फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर, 3GB/4GB रैम और 256GB तक बढ़ाई जा सकने वाली स्टोरेज मिलेगी।

    xiaomi redmi 6
    xiaomi redmi 6

    इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्स का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक, 3000mAh की बैटरी और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें