इन 4 तरीकों से खोल सकते हैं किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन का लॉक

यह बात भी जानते हैं कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन में सिक्योरिटी को लेकर खतरा हमेशा बना रहता है , लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके एंड्रॉयड फोन के पैटर्न लॉक को आसानी से खोला जा सकता है। कई बार ऐसा भी होता है कि हम फोन का पैटर्न लॉक भूल जाते हैं। ऐसे में हम परेशान होने लगते हैं लेकिन अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको फोन के पैटर्न लॉक खोलने के 4 तरीके बताएंगे।

एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर की मदद से
एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर सर्विस आपके गूगल अकाउंट से लिंक होती है। अगर आप फोन का लॉक भूल गए हैं तो किसी दूसरी डिवाइस से गूगल अकाउंट लॉगिन करें और फिर एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर सर्च करके फोन को अनलॉक करें। हालांकि इसके लिए आपके फोन में इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।

Find My Mobile
यह गूगल डिवाइस मैनेजर की तरह सैमसंग की सर्विस है। अगर आपके पास सैमसंग का फोन है तो //findmymobile.samsung.com/login.do पर जाएं और अपने सैमसंग अकाउंट से लॉगिन करें और फिर । Lock my screen पर क्लिक करके फोन को अनलॉक करें। लेकिन अगर आपने कभी सैमसंग अकाउंट नहीं बनाया है तो यह सर्विस काम नहीं करेगी।