Xiaomi का यह धांसू स्मार्टफोन हुआ 3000 रुपये सस्ता, इसमें है 64MP का कैमरा

शाओमी इंडिया ने अपने दमदार स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10T को सस्ता कर दिया है। Mi 10T की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की गई है जिसके बाद इस फोन की शुरुआती कीमत अब 32,999 रुपये हो गई। यह कटौती Mi 10T के 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम दोनों वेरियंट में हुई है। बता दें कि Mi 10T, Mi 10T Pro को पिछले साल भारत में 5जी सपोर्ट और 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। इन दोनों फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और पंचहोल के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है।

Xiaomi Mi 10T की नई कीमत
Mi 10T के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत अब 32,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 35,999 रुपये थी, वहीं अब 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इस मॉडल की कीमत 37,999 रुपये थी। यह फोन कॉस्मिक ब्लैक और लुनार सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा। नई कीमत के साथ फोन को अमेजन पर देखा जा सकता है।

Mi 10T की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में भी एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 है। इसके अलावा इस फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।
- काम की खबर: आपके घर के पास कहां-कहां लग रहा है कोरोना का टीका, इस मेड इन इंडिया मैप पर देखें
- 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 स्मार्टफोन, आईफोन के साथ शाओमी और सैमसंग के फोन शामिल
- भारत में इंटरनेट सेवा देगी एलन मस्क की कंपनी Starlink, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- Jio ने एक साथ लॉन्च किए पांच नए प्लान, मात्र 22 रुपये में 28 दिन की वैधता