ये कंपनियां बनाती हैं दुनिया के बेस्ट मोबाइल फोन

अच्छा मोबाइल फोन भला कौन नही चाहता लेकिन उसके लिए जरूरी है अच्छी कंपनी होना। तो हम आपको बताने जा रहे हैं उन कंपनियों के बारे में जो बनाती हैं दुनिया के बेस्ट मोबाइल फोन्स। आगे की स्लाइड्स में जानें कौन कौन सी मोबाइल कंपनियां शुमार है इस सूची में।

Apple
आजकल मोबाइल फोन का राजा माना जा रहा है "एप्पल"। यूएस की ये कंपनी विश्व भर में पहले स्थान पर बरकरार है। अपनी लोकप्रियता और तमाम नए फीचर्स के चलते
इसने हर उम्र के लोगों पर कब्जा किया हुआ है।

Samsung
साल 2016 में एप्पल के आई-फोन की बिक्री में आई 7% की गिरावट के चलते "सैमसंग" ने इस सूची में दूसरे पायदान पर छलांग लगा दी है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले सैमसंग के
स्मार्टफोन की बिक्री में भी 5.2% की गिराव दर्ज की गई है, लेकिन सैमसंग s7 और इसके J-सीरीज के फोन बाजार में अपनी पैठ बनाए हुए हैं। सैमसंग गैलेक्सी S8 को लेकर भी लोगो
में खास उत्साह बना हुआ है।