WhatsApp लाया अब तक का सबसे शानदार फीचर, आपने आजमाया क्या ?

टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Mon, 20 Feb 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
 whatsapp update with new imoji and gifs
Whatsapp

    व्हाट्सऐप का नया अपडेट रिलीज हो गया है। नया अपडेट एंड्रॉयड यूजर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। नए अपडेट में कई नए इमोजी को शामिल किया गया है। साथ ही ऐप को अपडेट करने के बाद आप GIFs फाइल भी ठीक उसी तरह भेज सकते हैं, जैसे आप फेसबुक मैसेंजर में भेजते हैं।

    व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप - फोटो : WhatsApp

    अपने 1 अरब यूजर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सऐप ने नया अपडेट रिलीज कर दिया है। नए अपडेट में जिन इमोजी को शामिल किया गया है, उनमें सेल्फी, मां-बेटा, प्रेगनेंट महिला, दो बच्चों के साथ एक पिता और फेसपाल्म को शामिल किया गया है।

    व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप - फोटो : Android Authority

    नए अपडेट में LGBT रेनबो फ्लैग, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वाल्स के फ्लैग डाले गए हैं और GIFs फाइल भेजने का विकल्प इमोजी वाले सेक्शन में दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें