बहुत जल्द मोबाइल समेत सारे उपकरण वाई फाई से होंगे चार्ज

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Sat, 18 Feb 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
wireless charging soon will become reality
वायरलैस चार्जिंग

    वैज्ञानिकों ने मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को वायरलेस तरीके से चार्ज करने की नई तकनीक विकसित की है। प्लस वन पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के डिज्नी रिसर्च के वैज्ञानिकों ने यह तकनीक विक सित की है जिसके तहत चार्जिंग की सुविधा वाई-फाई की तरह एक तय रेंज में सर्वत्र उपलब्ध रहेगी।

    ज्नी रिसर्च के एसोसिएट लैब डाइरेक्टर और मुख्य शोधकर्ता एलनसन सैंपल ने कहा, इस नवाचारी तरीके से इलेक्ट्रिकल ऊर्जा की वाई-फाई की तरह एक तय रेंज में सर्वत्र उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। इससे रोबोट तथा अन्य छोटे मोबाइल उपकरणों में बैटरी बदलने या तार लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी जिससे उनकी उपयोगिता बढ़ाई जा सकेगी। उन्होंने आगे कहा कि हमने अभी एक कमरे के स्तर पर यह कर दिखाया लेकिन कोई कारण नहीं है कि इसे खिलौने जितना छोटा या वेयरहाउस जितना बड़ा रेंज न दिया जा सके।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें