Weekly Gadgets Update: इस हफ्ते भारत में लॉन्च हुए ये एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट
मई में नोकिया ने भी अपने सस्ते फोन Nokia C32 को पेश किया है। वहीं Motorola Edge 40 को भी इसी हफ्ते पेश किया गया है। इस रिपोर्ट में हम आपको मई के आखिरी सप्ताह में लॉन्च हुए फोन के बारे में बताएंगे।

मई के महीने में कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। इसी महीने रियलमी से लेकर लावा और वनप्लस से लेकर पोको तक ने अपने नए स्मार्टफोन को भारत में पेश किया है। मई के आखिरी हफ्ते में भी कई सारे स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया है। मई में नोकिया ने भी अपने सस्ते फोन Nokia C32 को पेश किया है। वहीं Motorola Edge 40 को भी इसी हफ्ते पेश किया गया है। यदि आप भी कोई नए फोन तलाश में है तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको मई के आखिरी सप्ताह में लॉन्च हुए फोन के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...

iQoo Z7s 5G
आईकू ने 22 मई को अपने नए फोन iQoo Z7s 5G को भारत में लॉन्च किया। इससे पहले iQoo Z7 5G को इसी साल कंपनी ने मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर और 4500mAh की बैटरी के साथ पेश किया था और अब iQoo Z7s 5G को 4500mAh की बैटरी और 44W की फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया। iQoo Z7s 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलता है। फोन की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है।

Nokia C32
नोकिया ने अपने किफायती फोन Nokia C32 को भारत में लॉन्च किया। इसके 4GB + 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है, जबकि 4GB + 128GB वेरियंट की कीमत 9,499 रुपये है। फोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी मिलती है। Nokia C32 में 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले और 7 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट है। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
- भारत में लॉन्च हुई Tecno CAMON 20 सीरीज, 15 हजार में मिलता है 32MP सेल्फी कैमरा और एमोलेड डिस्प्ले
- 5G Speed: 5जी इंटरनेट स्पीड को लेकर दावा झूठा, टेलीकॉम कंपनियों पर लगा 20 अरब रुपये का जुर्माना
- क्या है Microsoft का नया Jugalbandi Ai?
- Poco F5 5G Review: क्या ये है 30 हजार की कीमत में सबसे दमदार फोन? जानें फीचर्स से लेकर परफॉरमेंस तक सबकुछ