Realme C12 की पहली सेल आज, कीमत सिर्फ 8,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 24 Aug 2020 09:35 AM IST
Realme C12 First Sale in India Today via Flipkart Price and Specifications
Realme C12 - फोटो : amarujala

    रियलमी के नए स्मार्टफोन Realme C12 को आज यानी 14 अगस्त को पहले बार खरीदने का मौका है। Realme C12 की बिक्री आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से होगी। रियलमी सी12 को पिछले सप्ताह ही लॉन्च किया गया है। इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Realme C12 एक बजट स्मार्टफोन है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में...

    Realme C12
    Realme C12 - फोटो : amarujala

    Realme C12 की कीमत

    Realme C12 की भारत में कीमत 8,999 रुपये है और यह फोन 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। Realme C12 को पावर ब्लू और पावर सिल्वर कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।

    Realme C12
    Realme C12 - फोटो : amarujala

    Realme C12 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन के फीचर्स भी रियलमी सी15 की तरह ही हैं। Realme C12 में भी डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की मिनी ड्रॉप डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो G35 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3जीबी तक रैम मिलेगी।

    और पढ़ें...