सोनी ने लॉन्च किए एक्सपीरिया एक्स और एक्सपीरिया एक्सए

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 31 May 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
Sony launches Xperia X series in India: price and more

    जापान की टेक्नोलॉजी कंपनी सोनी ने भारतीय बाजार में पहली एक्सपीरिया एक्स सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। सोनी ने अपने एक्सपीरिया एक्स डुअल (Sony Xperia X) और एक्सपीरिया एक्सए डुअल (Sony Xperia XA) स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इन स्मार्टफोन को पहली बार बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में प्रदर्शित किया गया था। इन फोन में कंपनी की लेटेस्ट तकनीकी से बैटरी, डिजाइन और कैमरे को बेहतर किया गया है। फोन जून महीने के तीसरे हफ्ते से अमेजन पर उपलब्ध होंगे।

    सोनी ने लॉन्च किए एक्सपीरिया एक्स और एक्सपीरिया एक्सए

    सोनी एक्सपीरिया एक्स डुअल में 5 इंच फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। यह 64 बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए मेमोरी को 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एफ1/2.3 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 23 मेगापिक्सल रियर और 13 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 4जी नेटवर्क सपोर्ट और एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 पर चलता है। फोन की बैटरी 2620mAh की है।

    Sony Xperia XA
    Sony Xperia XA

    सोनी एक्सपीरिया एक्सए डुअल में 5 इंच फुल-एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। यह 64 बिट मीडियाटेक एमटी6755 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। माइक्रोएसडी कार्ड के जर‌िए मेमोरी को 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 2300mAh की है। इसके अलावा 4जी नेटवर्क सपोर्ट और एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 पर चलता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें