चीन में सैमसंग ने लॉन्च किए गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Fri, 27 May 2016 11:57 AM IST
Samsung announces the Galaxy C5 and C7

    कोरियन स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने अपनी नई 'सी' सीरीज के अंतर्गत दो नए स्मार्टफोन गैलेक्‍सी सी5 (Galaxy C5) और गैलेक्सी सी7 (Galaxy C7) को चीन में लॉन्च किया है। गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे ही हैं। गैलेक्सी सी5 में 5.2 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जबकि गैलेक्सी सी7 में 5.7 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

    चीन में सैमसंग ने लॉन्च किए गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7

    गैलेक्सी सी5 स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर के साथ आता है और गैलेक्सी सी7 2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर 4 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्‍ध होगा। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए मेमोरी को (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

    Samsung Galaxy C5
    Samsung Galaxy C5

    दोनों फोन मेटल बॉडी पर डिजाइन किए गए हैं। गैलेक्सी सी5 में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित हैं।

    और पढ़ें...