असूस जेनफोन 3 डीलक्स 6 जीबी रैम और 23 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश

असूस ने ताइपे में वार्षिक कंप्यूटेक्स टेक्नोलॉजी सम्मेलन के दौरान जेनफोन 3, जेनफोन 3 डीलक्स और जेनफोन 3 अल्ट्रा स्मार्टफोन का अनावरण किया है। इसके साथ ही कंपनी ने एक नया जेनबो रोबोट, जेनबुक 3 लैपटॉप और ट्रांसफार्मर सीरीज में ट्रांसफार्मर 3, ट्रांसफार्मर 3 प्रो और ट्रांसफार्मर मिनी को लॉन्च किया है।

जेनफोन 3 डीलक्स सीरीज का प्रमुख मॉडल है। यह 5.7 इंच फुल एचडी (1920 x 1080) सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ है। यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 820 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64/128/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उपलब्ध होगा।

इसके अलावा जेनफोन 3 डीलक्स में सोनी के लेटेस्ट सेंसर IMX318 के साथ 23 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह f/2.0 अपर्चर लेंस, 4 एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ है। फोन में क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ टाइप-सी यूएसबी चार्जर की सुविधा दी गई है। फोन की बैटरी 3000mAh की है।