सोनी ने लांच किए वाटरप्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर, 24 घंटों तक बजेंगे नॉन-स्टॉप!

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीHarendra Chaudhary
Wed, 12 Jun 2019 06:18 PM IST
sony india launched waterproof srs xb32 and srs xb22 bluetooth speakers in india
SONY XB22, XB32 Bluetoooth Speakers - फोटो : SONY

    सोनी ने पोर्ट्बल स्पीकर रेंज में नए प्रोडक्ट्स लांच किए हैं। ये खास ब्लूटूथ स्पीकर मिनी पार्टीज या घर की पार्टीज के लिए बनाए गए हैं और इनकी खासियत यह है कि इनमें एक्स्ट्रा बास दिया गया है। साथ ही इनकी बैटरी लाइफ भी जबरदस्त है।

    SONY Bluetoooth Speakers
    SONY Bluetoooth Speakers - फोटो : SONY

    सोनी ने एक्स्ट्रा बास कैटेगरी में लांच SRS-XB22 की कीमत 7,490 रखी गई है। वहीं यह डस्टप्रूफ होने के साथ वाटरप्रूफ भी हैं औप इसमें IP67 की रेटिंग दी गई है। पुराने मॉडल्स की तरह XB22 में पार्टी लाइट्स दी गई हैं, जो म्यूजिक प्ले करने के साथ ही एक्टिवेट हो जाती हैं। वहीं यूजर्स लाइटिंग पैटर्न और साउंड मोड्स बदलने के लिए यूजर सोनी म्यूजिक एप डाउनलोड कर सकते हैं।

    SONY XB22 Bluetoooth Speakers
    SONY XB22 Bluetoooth Speakers - फोटो : SONY

    XB22 में बिल्ट इन वॉयस असिस्टेंट का भी फीचर दिया गया है, जो एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइसेज पर काम करेगा। इसका मतलब यह हुआ कि यूजर गूगल असिस्टेंट या सिरी को स्पीकर के जरिए एक्सेस कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें