दुनिया का सबसे महंगा एंड्रॉयड फोन सोलरिन लॉन्च

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 02 Jun 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
Sirin Labs launched World's most expensive Android smartphone Solarin
फोटो : theverge

    प्राइवेसी आपके लिए कितनी अहम है? स्मार्टफोन यूजर्स के लिए प्राइवेसी हमेशा से ही एक अहम मुद्दा रहा है। सिरिन लैब्स नाम की एक नई कंपनी ने लंदन में प्राइवेसी-फोकस कैटेगरी में अमीर लोगों के लिए अपना पहला स्मार्टफोन सोलरिन पेश किया है। यह फोन खासकर उन लोगों के लिए है जिनके लिए जिनके लिए गोपनीयता और सुरक्षा की कोई कीमत नहीं होती है।

    दुनिया का सबसे महंगा एंड्रॉयड फोन सोलरिन लॉन्च
    फोटो : theverge

    5.5 इंच के इस एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत बिना टैक्स 9,500 ब्रिटिश पाउंड (करीब 14,000 डॉलर या 9 लाख रुपये) है। फोन सिरिन सोलरिन स्मार्टफोन ऑनलाइन उपलब्ध है। कुछ रिपोर्ट में इसको 'स्मार्टफोन की रोल्स रॉयस' कहा गया है। सोलरिन दुनिया का सबसे महंगा एंड्रॉयड स्मार्टफोन बताया गया है।

    Solarin
    Solarin

    सोलरिन का वादा कि इसमें सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी प्राइवेसी का इस्तेमाल किया गया है जो वर्तमान में खुफिया एजेंसी की दुनिया के बाहर मौजूद नहीं है।‌ सिरिन लैब्स ने कम्युनिकेशन सिक्यूरिटी फर्म कूल्सपैन के साथ हाथ मिलाया है। सिरिन लैब्स के मुताबिक कंपनी का मकसद एक ऐसा स्मार्टफोन बनाने का है जो सबसे आधुनिक हो, हाई प्राइवेसी सेटिंग्स के साथ हो, दुनिया के सबसे अच्छी मैटेरियल के साथ बनाया गया हो।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें