4 जीबी रैम और 13 एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ यूनिकॉर्न

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 01 Jun 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
Yu Yunicorn launched with 4 GB Ram at Rs 12,999

    यू टेलीवेंचर्स ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन यूनिकॉर्न लॉन्च कर दिया है। पूरी तरह मेटल बॉडी पर बना यू यूनिकॉर्न आपको एप्पल आईफोन 6 की याद दिलाएगा। लॉन्च ऑफर के साथ फोन की कीमत पहले एक महीने के लिए 12,999 रुपये होगी। एक महीने के बाद यह 14,999 रुपये में उपलब्ध फ्लिपकार्ट पर होगा। फोन फ्लैश सेल में उपलब्‍ध होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहली फ्लैश सेल 7 जून को होगी।

    4 जीबी रैम और 13 एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ यूनिकॉर्न

    यूनिकॉर्न में 5.5 इंच फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए मेमोरी को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    4 जीबी रैम और 13 एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ यूनिकॉर्न

    फोटोग्राफी के लिए डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल का है। यू यूनिकॉर्न हाइब्रिड डुअल सिम (नैनो सिम+माइक्रोएसडी कार्ड) सपोर्ट के साथ है। यू यूनिकॉर्न एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित है। कंपनी का कहना है कि एक महीने के अंदर एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर अपग्रेड दिया जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें