एलजी जी5 भारत में लॉन्च, कीमत 52,990 रुपये

कोरियन स्मार्टफोन कंपनी एलजी ने अपना 2016 फ्लैगशिप स्मार्टफोन मॉड्यूलर एलजी जी5 भारत में 52,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। एलजी G5 कंपनी का पहली फ्लैगशिप डिवाइस है जो मेटल यूनीबॉडी डिजाइन पर है। एमडब्ल्यूसी 2016 में पेश किया गया यह फोन सबसे अनोखे स्मार्टफोन्स में से एक है।

फोन में एक स्लाइड आउट बैटरी ट्रे का अतिरिक्त मॉड्यूल जोड़ने के विकल्प दिया गया है। एलजी जी5 के मॉड्यूलर स्लॉट को कंपनी ने फ्रेंड्स का नाम दिया है। जिसके अलग-अलग मॉड्यूल के साथ बदल जा सकता है। एलजी कैम प्लस, हाई-फाई और बीएंडओ प्ले मॉड्यूल डिजाइन कर चुकी है।

एलजी जी5 में 5.3 इंच क्वाड एचडी डिस्प्ले (1440x2560 पिक्सल) दिया गया है जो ऑल्वेज-ऑन डिस्प्ले तकनीक से लैस है। ऑल्वेज-ऑन डिस्प्ले की मदद से यूजर लॉक स्क्रीन के दौरान भी टाइम, नोटिफिकेशन और बैटरी स्टेट्स देख पाएंगे। यह क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। माइक्रोएसडी कार्ड जरिए (2 टीबी तक) मेमोरी को बढ़ाया जा सकता है।