सैमसंग के इन 40 स्मार्टफोन को चार सालों तक मिलेगा सिक्योरिटी अपडेट, देखें लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 Feb 2021 03:55 PM IST
Samsung Security Updates on Select Galaxy smartphone and tablet Devices for at Least Four Years see full list here
samsung smartphone - फोटो : amarujala

    स्मार्टफोन जितना स्मार्ट होगा, उसे उतने ही सिक्योरिटी अपडेट की जरूरत होगी। फिलहाल सिक्योरिटी अपडेट के लिए एपल के आईफोन का नाम पहले नंबर पर आता है। अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने कहा है कि वह अपनी कुछ गैलेक्सी स्मार्टफोन को चार सालों तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। सैमसंग के इस बड़े फैसले का फायदा 2019 से अबतक लॉन्च हुए सैमसंग के करीब 40 गैलेक्सी स्मार्टफोन और टैबलेट को होगा जिनमें 31 स्मार्टफोन हैं। इन सभी डिवाइस को चार सालों तक मासिक और तिमाही अपडेट मिलेगा। इस अपडेट में एंड्रॉयड ओएस का अपडेट भी शामिल है। बता दें कि इससे पहले सैमसंग अपनी डिवाइस को महज दो सालों तक सिक्योरिटी अपडेट देता था। आइए देखते हैं कि इस लिस्ट में आपका सैमसंग का स्मार्टफोन या टैबलेट है या नहीं...

    Samsung Galaxy Fold
    Samsung Galaxy Fold - फोटो : amar ujala

    गैलेक्सी फोल्डेबल डिवाइस की लिस्ट

    Galaxy Fold, Galaxy Fold 5G, Galaxy Z Fold 2, Galaxy Z Fold 2 5G, Galaxy Z Flip, Galaxy Z Flip 5G

    Samsung Galaxy S20 Plus
    Samsung Galaxy S20 Plus - फोटो : amar ujala

    गैलेक्सी एस सीरीज

    Galaxy S10, Galaxy S10+, Galaxy S10e, Galaxy S10 5G, Galaxy S10 Lite, Galaxy S20, Galaxy S20 5G, Galaxy S20+, Galaxy S20+ 5G, Galaxy S20 Ultra, Galaxy S20 Ultra 5G, Galaxy S20 FE, Galaxy S20 FE 5G, Galaxy S21 5G, Galaxy S21+ 5G, Galaxy S21 Ultra 5G

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें