स्मार्टफोन बाजार का नया किंग बना Apple, चार सालों में पहली बार पिछड़ा सैमसंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 Feb 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Apple beats Samsung to become top smartphone player for the first time in four years with the help of iphone 12
iPhone 12 mini - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    एपल की आईफोन 12 सीरीज हिट रही है। इसका ताजा प्रमाण यह है कि पिछले चार सालों में पहली बार ऐसा हुआ है जब एपल ने सैमसंग को स्मार्टफोन बाजार में पीछे छोड़ा है। एपल ने सैमसंग और अन्य कंपनियों को पछाड़ते हुए नंबर-1 स्मार्टफोन वेंडर का खिताब अपने नाम कर लिया है। Gartner की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 की चौथी तिमाही में एपल ने सैमसंग के मुकाबले अधिक फोन बेचे हैं। इस दौरान एपल को जबरदस्त मुनाफा भी हुआ है। 2016 के बाद पहली बार एपल के हाथ नंबर-1 स्मार्टफोन कंपनी का खिताब आया है।

    ये भी पढ़ें: iPhone 12 Review: नए आईफोन में अपग्रेड करना कितना सही?

    रिपोर्ट के मुताबिक 2020 की चौथी तिमाही में एपल ने 79.9 मिलियन यानी करीब 7.9 करोड़ iPhone बेचे हैं जबकि सैमसंग के कुल स्मार्टफोन की बिक्री 62.1 मिलियन यानी करीब 6.29 करोड़ रही है। इस दौरान एपल की स्मार्टफोन बाजार में हिस्सेदारी 20.8 फीसदी, जबकि सैमसंग की 16.2 फीसदी रही है। रिपोर्ट में साफतौर पर कहा गया है कि आईफोन 12 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले सैमसंग टॉप पर था लेकिन आईफोन 12 की रिकॉर्डतोड़ बिक्री ने सैमसंग से नंबर-1 का ताज छीन लिया है।

    विज्ञापन

    बता दें कि एपल ने iPhone 12 सीरीज के तहत चार आईफोन पेश किए हैं जिनमें iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल हैं। सभी फोन में 5जी का सपोर्ट दिया गया है। इसमें से आईफोन 12 मिनी सबसे सस्ता और छोटा फोन है। आईफोन 12 सीरीज के किसी भी फोन के साथ बॉक्स में आपको चार्जर और ईयरफोन नहीं मिलेगा, हालांकि चार्जिंग केबल जरूर मिलेगा जो कि टाईप-सी टू लाइटेनिंग है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें