Samsung Galaxy S10 Lite भारत में लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर

नए साल की शुरुआत करते हुए सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट (Samsung Galaxy S10 Lite) लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने हाल ही में गैलेक्सी नोट 10 का सस्ता वर्जन गैलेक्सी नोट 10 लाइट पेश किया है। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट की खासियतों की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। बता दें कि गैलेक्सी एस10 लाइट, पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी एस10 का सस्ता वर्जन है।

Samsung Galaxy S10 Lite की स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले है। गैलेक्सी एस10 लाइट में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।

Samsung Galaxy S10 Lite का कैमरा
Galaxy S10 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ सुपर स्टीडी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा जो कि फोटो और वीडियो दोनों के साथ काम करेगा।
- Infinix का खास स्मार्टफोन जल्द मार्केट में लेने वाला है एंट्री, मिल सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा
- Facebook फ्लैगशिप एंड्रॉयड एप के लिए जल्द जारी करेगा डार्क मोड : रिपोर्ट
- शाओमी की स्मार्ट लाइट मोशन सेंसर के साथ हुई लॉन्च, कीमत 600 रुपये से कम
- सैमसंग Galaxy S10 Lite आज भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा खास फीचर्स का सपोर्ट