Samsung Galaxy M21 को कम कीमत में खरीदने का मौका, मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 23 Mar 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M21 first sale today know price offers and specifications
Samsung Galaxy M21 - फोटो : amazon

    सैमसंग (Samsung) के लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी एम21 (Samsung Galaxy M21) की आज (23 मार्च 2020) पहली सेल ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 12 बजे से शुरू होने वाली है। ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी इस फोन पर एक्सचेंज और नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर देगी। आपको बता दें कि कंपनी ने गैलेक्सी एम 21 को कुछ दिनों पहले ही भारतीय बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी एम21 की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स के बारे में...

    Samsung Galaxy M21
    Samsung Galaxy M21 - फोटो : amar ujala

    Samsung Galaxy M21 की कीमत और ऑफर

    सैमसंग के इस फोन की कीमत 13,499 रुपये है। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत कंपनी ने 15,499 रुपये रखी है। दूसरी तरफ ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर 500 रुपये का डिस्काउंट देगी। इसके अलावा इस फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर भी उपलब्ध है।

    Samsung Galaxy M21
    Samsung Galaxy M21 - फोटो : amar ujala

    Samsung Galaxy M21 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा गैलेक्सी एम21 में Exynos 9611 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-G72 MP3 GPU मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें