Samsung ने Galaxy S20 सीरीज फोन पर बड़े ऑफर का किया एलान
गैलेक्सी एस20 और एस20 प्लस पर 6,000 रुपये का कैशबैकदोनों फोन के साथ 8 हजार रुपये सस्ता मिलेगा गैलेक्सी बड्स प्लसएस20 सीरीज की शुरुआती कीमत 66,999 रुपये

विस्तार
सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस20 सीरीज के दो फोन पर कैशबैक ऑफर की घोषणा की है जो कि सीमित समय के लिए है। सैमसंग गैलेक्सी एस20 और गैलेक्सी एस20 प्लस (रिव्यू) खरीदने वाले ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 6,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। गैलेक्सी एस20 सीरीज पर यह ऑफर 31 मार्च 2020 तक है।
कैशबैक के अलावा सैमसंग इन दोनों फोन पर 5,000 रुपये तक का अपग्रेड ऑफर भी दे रहा है। साथ ही गैलेक्सी एस20 और गैलेक्सी एस20 प्लस खरीदने वाले ग्राहकों को गैलेक्सी बड्स महज 3,999 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 11,990 रुपये है। यह ऑफर भी 31 मार्च तक ही है। कीमत की बता करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस20 की कीमत 66,999 रुपये और गैलेक्सी एस20 प्लस की कीमत 73,999 रुपये है।
कंपनी ने इस फोन में 6.2 का क्वाड एचडी प्लस डाइनैमिक एमोलेड 2 एक्स डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,440x3,200 पिक्सल है। इसके साथ ही यूजर्स को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 7nm ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ 8जीबी और 12 जीबी रैम का सपोर्ट मिला है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कैमरे की बात करें तो सैमसंग ने इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, कंपनी ने 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 4000 एमएएच की बैटरी दी है।
- WhatsApp के एक फर्जी मैसेज से पॉल्ट्री फार्मिंग को 1 करोड़ रुपये का नुकसान
- कोरोना वायरस डिस्काउंट के नाम पर आप से हो सकती है बड़ी ठगी, जरा संभलकर
- गूगल ने एंड्रॉयड गो यूजर्स के लिए लॉन्च किया Camera Go app, बदल जाएगा फोटोग्राफी का अंदाज
- Realme Narzo 10 सीरीज 26 मार्च को होगी भारत में लॉन्च, कीमत 15,000 रुपये से कम