Samsung Galaxy M11 vs Redmi 9 Prime: कौन है किस पर भारी

शाओमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी 9 प्राइम (Redmi 9 Prime) पेश किया है। शाओमी के Redmi 9 Prime में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में चार रियर कैमरे दिए गए है। Redmi 9 Prime का मुकाबला सैमसंग के Samsung Galaxy M11 स्मार्टफोन से है। आइए जानते हैं कि इन दोनों में बेस्ट कौन है?

शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोनरेडमी 9 प्राइमके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 6 अगस्त से शुरू होगी।सैमसंग गैलेक्सी एम11स्मार्टफोन 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है।

सैमसंग गैलेक्सी एम11
में 6.4 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 450 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।शाओमी के रेडमी 9 प्राइमस्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।