सैमसंग के इन 4 स्मार्टफोन की कीमतों में हुई कटौती, देखें लिस्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 25 Oct 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy J6, Galaxy J4, Galaxy J2 2018, Galaxy J2 Core Price Cut in India
samsung Galaxy J6

    त्योहारी सीजन को देखते हुए सैमसंग ने अपने 4 स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। सैमसंग के गैलेक्सी जे6, गैलेक्सी जे4, गैलेक्सी जे2 और गैलेक्सी जे2 कोर की कीमतों में कटौती हुई है। कटौती के बाद नई कीमत पर इन चारों फोन को 25 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर 2018 के बीच खरीदा जा सकेगा।

    Samsung Galaxy J6
    Samsung Galaxy J6

    सैमसंग गैलेक्सी जे6

    भारत में लांचिंग के समय इस फोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,490 रुपये थी लेकिन अब इस फोन को 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इसका 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट अब 11,490 रुपये में मिल रहा है जबकि इसे 13,990 रुपये में लांच किया गया था। इस फोन में 5.6 इंच की सुपर एमोलेड एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में सैमसंग का Exynos 7 सीरीज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। यह फोन 3GB रैम + 32GB और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, डुअल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक है।

    Samsung Galaxy J4
    Samsung Galaxy J4

    सैमसंग गैलेक्सी जे4

    गैलेक्सी जे4 को 9,990 रुपये में लांच किया गया था और अब यह फोन 8,250 रुपये में मिल रहा है। फोन में 5.5 इंच की सुपर एमोलेड एचडी डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज का एक्सिनोस प्रोसेसर, 2 जीबी/3 जीबी और 16 जीबी/32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ 1.9 है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। इसके अलावा फोन में 3000 एमएएच की बैटरी, डुअल सिम सपोर्ट, 4जी सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें