नया फोन: सैमसंग ने लॉन्च किए दो बजट स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 8,999 रुपये

सैमसंग इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Samsung Galaxy F02s और Galaxy F12 शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। Samsung Galaxy F02s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और एक बजट स्मार्टफोन है, वहीं Samsung Galaxy F12 को चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं इन दोनों फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से...

Samsung Galaxy F02s, Galaxy F12 की कीमत
Samsung Galaxy F02s के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। यह फोन डायमंड ब्लैक, डायमंड ब्लू और डायमंड व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy F12 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन सेलेस्टियल ब्लैक, सी ग्रीन और स्काई ब्लू कलर में मिलेगा। Samsung Galaxy F02s की बिक्री 9 अप्रैल से और Galaxy F12 की बिक्री 12 अप्रैल से होगी।

Samsung Galaxy F02s की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy F02s में एंड्रॉयड 10 आधारित One UI है। फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉलूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
- देश का सबसे सस्ता और पहला रोबोटिक सर्जरी सिस्टम, 18 के ऑपरेशन ट्रायल रहा सफल
- गुड बाय: LG ने स्मार्टफोन बाजार को कहा अलविदा, पांच साल में 4.5 बिलियन डॉलर का नुकसान
- फेसबुक के इतिहास का सबसे बड़ा डाटा लीक, 106 देशों के यूजर्स की निजी जानकारी हैकर्स के पास
- अपकमिंग फोन: इस महीने भारत आ रहे ये दमदार स्मार्टफोन, खरीदने से पहले लिस्ट देख लें