देश का सबसे सस्ता और पहला रोबोटिक सर्जरी सिस्टम, 18 के ऑपरेशन ट्रायल रहा सफल
पिछले दो दशक में महज 6,000-6,500 रोबोटिक सर्किटल सिस्टम ही इंस्टॉल हुए हैं।

विस्तार
टेक्नोलॉजी अब इतनी आगे निकल चुकी है जिसके बारे में आम लोगों ने कल्पना तक नहीं की है और इन टेक्नोलॉजी का बेहतरीन इस्तेमाल रोबोटिक्स में हो रहा है। इंसान द्वारा विकसिट रोबोट अब दुनिया के अधिकतर काम करने लगे हैं। न्यूज एंकरिंग से लेकर सफाई और गोदाम में सामान की शिफ्टिंग तक का काम अब रोबोट आराम से करने लगे हैं। रोबोट अब डॉक्टर भी बन गए हैं और बाकायदा बड़े-से-बड़े ऑपरेशन भी कर रहे हैं, हालांकि रोबोटिक्स सर्जरी काफी महंगा और भारत में यह बहुत ही कम है। अब इस कमी को पूरा करने के लिए दिल्ली की एसएस इनोवेशन नाम की कंपनी ने कमर कस लिया है। आप में से बहुत ही कम लोगों को जानकारी होगी कि भारत में भी रोबोटिक्स सर्जरी शुरू हो गई है। आज हम आपको दक्षिण एशिया के पहले और भारत के सबसे सस्ते रोबोटिक सर्जरी सिस्टम औरके बारे में बताएंगे।
मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम
एसएस इनोवेशन नई दिल्ली की एक कंपनी ने जिसने मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम को तैयार किया है। यह कंपनी डॉक्टर सुधीर पी श्रीवास्तव की है जो कि खुद एक कॉर्डियो थोरेसिक सर्जन हैं और रोबोट सर्जरी में माहिर हैं। मंत्रा सर्जिकल रोबोट को लेकर दावा है कि यह भारत का सबसे सस्ता रोबोटिक सर्जरी सिस्टम है। इस साल के अंत तक पूरे देश में इस सर्जरी सिस्टम के 100 यूनिट लगने वाले हैं।
17 करोड़ का यूनिट महज 5 करोड़ में
मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम को इसलिए सबसे सस्ता सिस्टम कहा जा रहा है क्योंकि इसके एक यूनिट की कीमत 4-5 करोड़ है, जबकि ग्लोबल सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम जैसे Da Vinci के एक यूनिट की कीमत 15-17 करोड़ है। भारत में इस वक्त केवल 70-80 रोबोटिक्स यूनिट्स हैं जो कि कई अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है।

राजीव गांधी कैंसर संस्थान में हुआ ट्रायल
राजीव गांधी कैंसर संस्थान में मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम का ट्रायल हुआ है। ट्रायल के दौरान इस सिस्टम के लिए एक महीने से कम समय में 18 से अधिक यूरोलॉजी, गायनोकोलॉजी और जेनरल सर्जरी सफलतापूर्वक हुई है। इस सिस्टम का इस्तेमाल यूरोलॉजी, जनरल सजररी, गायनोकोलॉजी, थोरैसिक, कॉर्डिएक और हेड एंड नेक सर्जरी में हो सकता है।
पूरी दुनिया में सिर्फ 6,500 रोबोटिक सर्किजल सिस्टम
आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में तो अभी इसका मार्केट ना के बराबर है लेकिन विकसित देशों में भी पिछले दो दशक में महज 6,000-6,500 रोबोटिक सर्किटल सिस्टम ही इंस्टॉल हुए हैं। Da Vinci रोबोट को कैलिफोर्निया की कंपनी Intuitive बनाती है और यही कंपनी 5,600-5,700 यूनिट्स के साथ बाजार हिस्सेदारी में टॉप पर है। इसके अलावा Versius, Johnson एंड Johnson जैसी कंपनियां भी 2020 तक अपने सर्जिकल रोबोट बाजार में उतारने की तैयारी में लगी हैं।
- गुड बाय: LG ने स्मार्टफोन बाजार को कहा अलविदा, पांच साल में 4.5 बिलियन डॉलर का नुकसान
- फेसबुक के इतिहास का सबसे बड़ा डाटा लीक, 106 देशों के यूजर्स की निजी जानकारी हैकर्स के पास
- अपकमिंग फोन: इस महीने भारत आ रहे ये दमदार स्मार्टफोन, खरीदने से पहले लिस्ट देख लें
- टीकाकरण: कैसे होगा रजिस्ट्रेशन, कहां लगेगा टीका और कैसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट